{"_id":"627002209f47967b0442c057","slug":"hardoi-news-young-man-hanged-himself-after-quarreling-with-father-hardoi-news-knp6945473113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता से झगड़कर युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता से झगड़कर युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
हरदोई। पिता से झगड़कर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बोझवा निवासी वीरपाल (32) खेती करता था। सोमवार की सुबह उसके पिता शहजादे एक रिश्तेदारी मेें शादी में शामिल होने जा रहे थे।
वीरपाल ने उन्हें जाने से मना किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने समझाकर शांत करा दिया। इसके बाद परिजन घर के कामों में लग गए। इसी दौरान दोपहर में वीरपाल ने घर के अंदर छप्पर में बल्ली में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
कुछ देर बाद छप्पर के अंदर पहुंचे परिजनों ने शव लटका देखा। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि पिता से विवाद होने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।