{"_id":"62b34cb5a62ff86a5a7849cd","slug":"hardoi-news-wrong-medical-report-made-even-after-taking-convenience-fee-uproar-hardoi-news-knp7037388192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल रिपोर्ट बनाने के लिए सुविधा शुल्क लिया, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल रिपोर्ट बनाने के लिए सुविधा शुल्क लिया, हंगामा
विज्ञापन
फोटो-20- सीएचसी में फार्मासिस्ट के बंद कक्ष के बाहर मौजूद पति पत्नी
- फोटो : HARDOI
पाली। सीएचसी में पैसा लेकर भी गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाए जाने का मामला सामने आया है। बुधवार को एक महिला ने सीएचसी के फार्मासिस्ट पर पैसे लेने और काम न कराने का आरोप लगाकर लगभग एक घंटे तक अस्पताल परिसर में हंगामा किया।
इसके बाद दूसरे स्वास्थ्य कर्मी ने महिला को पैसे लौटाए। खास बात यह है कि इससे पहले भी सीएचसी के फार्मासिस्ट का पैसे मांगने का ऑडियो वायरल हो चुका है।
पाली कस्बा के मोहल्ला रामनगर निवासी निशा देवी का झगड़ा मंगलवार शाम पड़ोसी युवक अनुराग से हो गया था। झगड़े में निशा के सिर पर गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए पाली स्वास्थ्य केंद्र भेजा था।
विज्ञापन
यहां फार्मासिस्ट ने सिर समेत अन्य चोट संबंधी मेडिकल रिपोर्ट बनवाने के नाम पर दो हजार रुपये मांगे। निशा के पास 500 रुपये थे, जो उसने दे दिए। बाकी रुपये बुधवार सुबह देने की बात तय हुई।
बुधवार सुबह मेडिकल रिपोर्ट सामान्य देख कर निशा ने हंगामा शुरू कर दिया। ओपीडी कक्ष में बैठे डॉक्टर को पूरी बात बताई, जिसके बाद डॉक्टर पहले तो मामले को अनदेखा करते रहे।
इसके बाद जब निशा ने हंगामा शुरू किया तो फार्मासिस्ट भाग कर अपने कमरे में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। लगभग एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद फार्मासिस्ट ने स्वास्थ्य कर्मी रघुनाथ से पीड़ित महिला के 500 रुपये वापस करा दिए।
इसके बाद पीड़िता को जिला अस्पताल के लिए रेफर भी कर दिया गया। इस घटना से पहले भी फार्मासिस्ट का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें फार्मासिस्ट नीचे से ऊपर तक फैले भ्रष्टाचार की बात को उजागर कर रहा था।
ऑडियो वायरल होने के बाद सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा था। इसके बाद पूरे मामले को दबा दिया गया था। पाली पीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद शुक्ल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-21- दूसरे स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा वापस कराए फार्मासिस्ट ने रुपये- फोटो : HARDOI