{"_id":"6282388a5a2c00319e2ef1ab","slug":"hardoi-news-wife-did-not-come-from-maternal-home-prd-jawan-hanged-hardoi-news-knp6970005194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से नहीं आई पत्नी,पीआरडी जवान ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से नहीं आई पत्नी,पीआरडी जवान ने फांसी लगाई
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के सूरतखेड़ा के मजरा हथौड़ा में पत्नी के मायके से न आने से परेशान पीआरडी जवान ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
हथौड़ा निवासी अनिल (35) पीआरडी जवान था। रविवार की देर रात उसने कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह परिजनों ने उसका शव छत से लटकते देखा।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि अनिल शराब का लती था। इससे चलते उसका पत्नी पुष्पा से आए दिन विवाद होता था।
इससे नाराज होकर एक सप्ताह पूर्व पुष्पा अपने मायके सुरसा के सेमरा गांव चली गई थी। शुक्रवार को अनिल उसे बुलाने गया था लेकिन पत्नी ने साथ आने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि घरेलू कलह में युवक ने जान दी है।