{"_id":"60a9306f8ebc3e6dc26f91ed","slug":"hardoi-news-website-uploding-marks-highschool-candidate-promated-hardoi-news-knp6297137105","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट पर अपलोड होने लगे अंक, प्रमोट हो सकते हाईस्कूल के परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट पर अपलोड होने लगे अंक, प्रमोट हो सकते हाईस्कूल के परीक्षार्थी
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाई स्कूल के करीब 53627 परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा प्रमोट किया जा सकता है। परिषद ने खुलकर भले ही निर्देश न जारी किए हों पर कक्षा नौ के वार्षिक और कक्षा 10 के छमाही अंकों को अपलोड किया जाने लगा है। डीआईओएस बोले संभावनाएं पूरी तरह से प्रमोट करने की ही चल रहीं हैं, लेकिन अंतिम निर्णय परिषद द्वारा ही लिया जाएगा।
यूपी बोर्ड के वर्ष 2021 के हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा प्रोन्नत करने के लिए कक्षा 10 की छमाही परीक्षा सहित कक्षा नौ की वार्षिक परीक्षा के अंकों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है।
वेबसाइट पर अंक अपलोड होने के बाद परिषद हाई स्कूल के परीक्षार्थियों के वार्षिक परीक्षा फल घोषित करने की रणनीति बनाएगा। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित 627 विद्यालयों में वर्ष 2021 के लिए 53627 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
कोरोना संकट के चलते सरकार हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को प्रोन्नत करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसके लिए सभी विद्यालयों की हाईस्कूल की छमाही परीक्षा के शामिल होने वाले छात्रों का परीक्षाफल ऑनलाइन करने के निर्देश दिए गए थे, जिन्हें जिले के सभी विद्यालयों ने ऑनलाइन कर दिए।
इसके बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा दिए गए निर्देश पर परीक्षा वर्ष 2021 में सम्मिलित होने वाले हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का कक्षा नौ का वार्षिक परीक्षाफल अपलोड करने के लिए भी निर्देश दिए गए।
इसे स्कूलों द्वारा वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि परीक्षा वर्ष 2021 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के कक्षा नौ की वार्षिक परीक्षा के अंकों को 24 मई तक अपलोड करने हैं। इस कार्य विद्यालयों में चल रहा है।