फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Vegetable seller beaten all the way for asking for a loan

उधारी मांगने पर सब्जी विक्रेता को पीटा, सब्जी फेकी

Wed, 09 Feb 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Vegetable seller beaten all the way for asking for a loan
फोटो-सिनेमा चौराहा पर सड़क पर बिखरी पड़ी सब्जियां - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर में सिनेेमा मार्ग पर मंगलवार देर रात उधारी मांगने पर एक वस्त्रालय के मालिक ने सब्जी विक्रेेता की जमकर पिटाई कर दी। विरोध करने पर ठेले में तोड़फोड़ कर सब्जियां सड़क पर फेंक दी।
विज्ञापन

पुलिस बूथ से चंद कदम दूरी पर एक घंटे बवाल होता रहा लेकिन पुलिस अंजान बनी रही। पीड़ित के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

शहर के नटवीर पुलिया निवासी रवि ने बताया कि उसका भाई भाई विपिन सब्जी बेंचता है। वह सिनेमा मार्ग पर सब्जी का ठेला लगाता है। मंगलवार की देर रात वह सब्जी बेंच रहा था। इसी दौरान पड़ोस में स्थित एक वस्त्रालय के मालिक सब्जी लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन ने उनसे पिछली उधारी का पैसा मांग लिया। इस पर दबंग ने उसे पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर ठेली की सारी सब्जियां सड़क पर फेंक दी। सूचना मिलने वह मां के साथ मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा।

जिस पर उक्त दबंग ने मां के साथ भी अभद्रता की। लगभग एक घंटे तक बवाल होता रहा, लेकिन पास स्थित पुलिस बूथ तक इसकी जानकारी नहीं पहुंची। पीड़ित रवि ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने केे बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed