फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,through,the work of boddies,will pass,table of hon

माननीयों की टेबल से होकर गुजरेंगे निकायों के कार्य

Sat, 22 May 2021 09:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,through,the work of boddies,will pass,table of hon
हरदोई। कोरोना काल में जिले की 13 निकायों में होने वाले कार्यों का लेखा-जोखा अब हर सप्ताह माननीयों की टेबल पर पहुंचेगा। माननीय भी इन कार्यों का पुरसाहाल लेकर अपनी टिप्पणी सहित रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। स्थानीय निकाय निदेशक के इन निर्देशों के बाद पालिकाएं अपने दायित्वों के प्रति और सतर्क नजर आने लगीं हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय निदेशक शकुंतला गौतम ने निकायों के अधिशासी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि प्रत्येक सप्ताह निकायों के द्वारा संक्रमण काल में बचाव के लिए क्षेत्र में क्या क्या कार्य किया गया।
विज्ञापन

इसका ब्यौरा दिया जा रहा है। उसकी एक प्रति अपने संबंधित सांसद व विधायक को भी देनी होगी। जो इन कार्यों का पुरसाहाल लेंगे और उस पर टिप्पणी लगाकर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका उद्देश्य जहां पर भी कमी आएगी उन कार्यों को पूरा किया जा सकेगा और जनता को संक्रमण से और अधिक सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी। ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने बताया कि संक्रमण काल में शासन द्वारा लगातार मानीटरिंग की जा रही है।
प्रतिदिन आवश्यक निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि शहर में संक्रमण कहीं न कहीं थम रहा है। उन्होंने बताया कि सदर पालिका की ओर से माननीयों को रिपोर्ट देने का क्रम शुरू करवा दिया गया है। अन्य शासन के निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा मधुर का कहना है कि कोरोना काल में संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए निकायों की अहम भूमिका रही है। नगर पालिका हो या नगर पंचायत दोनों ने ही इस दौर में अपने संसाधनों से अपने क्षेत्र में सैनिटाइजेशन व थर्मल स्क्रीनिंग आदि के माध्यम से संक्रमण रोकने का प्रयास किया है। कर्मियों ने रात दिन गलियों से लेकर शमशान घाट तक पर प्रयास किया है। सैनिटाइजेशन हाथ की मशीन से लेकर स्प्रे मशीन से जारी है तो शासन के निर्देश पर शमशान घाट पर सैनिटाइजेशन व लकड़ी आदि की व्यवस्था की जा रही है।
ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ल का कहना है कि वास्तविकता में प्रयासों में कोई कमी नहीं रही। 32 टीमें आठ बड़ी गाड़ियों, आठ ठेला गाड़ियों, 36 हैंड मशीनों से गली से लेकर प्रमुख मार्गों पर सैनिटाइजेशन का कार्य कर रही हैं। कंटेनमेंट जोन में बल्लियां लगाने से लेकर, तीन दिन विशेष सफाई अभियान चलाने तक निकाय कर्मी दिन रात एक कर रहे हैं। यही नहीं निगरानी समितियों को भी लगातार सभासदों के माध्यम से जागरूक कर रहे।

निगरानी समिति को बांटी गईं किटें
नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा मधुर व ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला के द्वारा बरात घर में किटों का वितरण किया गया। ईओ ने बताया कि 26 वार्डों में 26 टीमें बनी हैं। प्रत्येक टीम में एक आशा व एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। सभी को शनिवार को थर्मल स्क्रीनिंग सहित अन्य किटों का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed