{"_id":"6285278259e64b1c1510904d","slug":"hardoi-news-three-killed-in-two-accidents-one-serious-hardoi-news-knp697513059","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हादसों में तीन की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हादसों में तीन की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
संडीला/बेहंदर (हरदोई)। अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुरुवार को रात करीब आठ बजे हुए सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के बड़ेल के मजरा उदौरा नेवादा निवासी सूर्य प्रकाश (25) एक अन्य युवक के साथ बाइक से संडीला आया था। हरदोई-लखनऊ रोड पर बेगमगंज गांव के सामने उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिजन सीएचसी पहुंचे। सूर्य प्रकाश के साथ मौजूद दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
कासिमपुर थाना क्षेत्र के हसनापुर निवासी संजय (27) अपनी पत्नी सुनैना के साथ दवा लेकर संडीला से घर आ रहा था। कहली गांव के निकट एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे। संजय की रस्ते में मौत हो गई पत्नी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। संजय हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।