फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Thieves who came after climbing the wall took away goods worth two lakhs

दीवार फांद कर आये चोर उड़ा ले गये दो लाख का माल

Fri, 06 May 2022 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Thieves who came after climbing the wall took away goods worth two lakhs
हरदोई। अतरौली थानाक्षेत्र के ग्राम गड़रियाखेड़ा मजरा बंगालपुर में गुरुवार की रात एक घर में दीवार फांद कर घुसे चोरों ने नकदी सहित करीब दो लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की है।
विज्ञापन

गड़रियाखेड़ा गांव निवासी गोबरे ने बताया कि वह लालपुर खाले गांव एक तिलक कार्यक्रम में गया था। घर पर पत्नी रामकली व बेटी मानसी थी। रामकली ने बताया कि वह घर के आंगन में बेटी के साथ सो रही थी।
विज्ञापन

सुबह उठी तो देखा कमरे का ताला टूटा पड़ा है। वह अंदर गई तो सामान बिसरा और बक्सा गायब था। उसने परिजनों व ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। लोगों ने खोजबीन शुरू की तो गांव के बाहर खेत में बक्सा टूटा हुआ पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बक्से में रखे जेवर, 21 हजार रुपये नकद, कपड़े व कंबल चोर उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

35 लीटर डीजल व 2600 रुपये चोरी
गड़रियाखेडा के बगल के गांव पिरथापुर में रेवती के घर से चोरों ने 35 लीटर डीजल व 2600 रुपये चोरी कर ले गये। रेवती ने बताया कि बुधवार को उसकी पोती की शादी थी। परिवारीजन थके होने के चलते गहरी नींद में सो रहे थे। इसका फायदा उठाकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed