फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The young man who came to the in-laws' house died due to drowning in the canal

ससुराल आए युवक की नहर में डूबने से मौत

Sat, 21 May 2022 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The young man who came to the in-laws' house died due to drowning in the canal
कछौना। शादी मेें शामिल होने ससुराल आए युवक की शनिवार की सुबह शारदा नहर में नहाते समय डूूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने खासी मशक्कत कर उसका शव पानी से ढंढ निकाला। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अन्नीखेड़ा गांव निवासी विमल (22) की ससुराल कछौना के खन्नाखेड़ा में है। शुक्रवार को वह परिवार के साथ ससुराल एक शादी में शामिल होने आया था।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर वह गांव के पास से निकली शारदा नहर मेें भाई नीरज व अन्य लोगों के साथ नहा रहा था। नहाते समय वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। भाई नीरज ने उसे डूबता देख शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर जब तक ग्रामीण उसे बचाने का प्रयास करते वह डूूब चुका था। ग्रामीणों ने नहर के पुल से कुछ दूरी पर उसका शव बरामद किया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गए।
परिजनों के मुताबिक 21 मई 2021 को उसकी शादी हुई थी। शादी की पहली सालगिरह पर पति विमल की डूबने से मौत होने से पत्नी निशा बदहवास है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि नहाते समय डूबने से युवक की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed