फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The woman's coils were pulled during the doorstep.

ननद के द्वारचार के दौरान महिला के कुंडल नोचे

Sun, 15 May 2022 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The woman's coils were pulled during the doorstep.
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम बरात के द्वारचार के दौरान किसी अराजकतत्व ने महिला के कुंडल नोच लिए। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

महिला के चीखने की आवाज सुनकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दनियालगंज निवासी विमल (30) की ननद की शनिवार की रात बरात आई थी।
नाश्ते के बाद द्वारचार हो रहा था। इस दौरान जनाती-बरातियों की भीड़ थी। भीड़ में विमला अन्य परिजन व रिश्तेदार महिलाओं के साथ मौजूद थी। इस दौरान भीड़ से किसी ने विमला के कान पर झपट्टा मारकर उसके दोनों कुंडल नोच लिए।

कुंडल नोचने से उसके दोनों कान फट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। विमला के चीखने की आवाज सुनकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
परिजनों ने आनन-फानन जिला अस्पताल मेेें भर्ती कराया। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed