{"_id":"6256b442f8cad968d9413dcf","slug":"hardoi-news-the-death-of-a-farmer-who-went-out-to-guard-the-crop-hardoi-news-knp6908812195","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल की रखवाली करने गए किसान का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल की रखवाली करने गए किसान का मिला शव
विज्ञापन
फोटो-04- मृतक महेंद्र सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के बूंदापुर गांव में गन्ने की फसल की रखवाली करने निकले किसान का शव खेत में पड़ा मिला। पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस व परिजन दोनों करंट लगने से मौत का अंदेशा जता रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के बूंदापुर गांव निवासी महेंद्र सिंह (50) खेती करते थे। मंगलवार शाम वह गन्ने की फसल की रखवाली करने खेत गए थे। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।
बुधवार सुुबह महेंद्र सिंह का शव खेत में पड़ा मिला। सूूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही रोने-बिलखने लगे। परिजनों के मुुताबिक उनके खेत के पास एक निजी ट्यूबवेल लगा है।
विज्ञापन
उसे कटिया डालकर चलाया जा रहा है। परिजनों ने करंट लगने से मौत होनेे की आशंका जताई है। महेंद्र के परिवार में पत्नी रमिला, दो पुत्र व दो पुत्री हैं। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि करंट लगने से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-05- मृतक की रोती बिलखती पुत्रियां- फोटो : HARDOI