फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Soldier found covered in blood in the room, serious

कमरे में खून से लथपथ मिला सिपाही,गंभीर

Thu, 14 Apr 2022 04:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 04:51 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Soldier found covered in blood in the room, serious
फोटो-17- घायल सिपाही को एंबुलेंस मे बिठाते हुए साथी सिपाही - फोटो : HARDOI
हरदोई। कासिमपुर थाने में तैनात सिपाही गुरुवार को किराये के कमरे मेें खून से लथपथ फर्श पर पड़ा मिला। सिपाही के घायलावस्था में मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसओ हरिशंकर प्रजापति ने सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
गोंडा जनपद के कौड़िया थाना क्षेत्र के कोटिया मदारा गांव निवासी विजय प्रकाश पुलिस विभाग मेें सिपाही है। वह कासिमपुर थाने में तैनात है। वह थाने के सामने स्थित एक मकान की दूसरे मंजिल पर किराये पर है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह साथी राघवेंद्र उसे बुलाने कमरे में पहुंचा। उसने विजय प्रकाश को कमरे के अंदर फर्श पर घायलावस्था में खून से लथपथ पड़ा देखा। उसके सिर में चोटों के गंभीर निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी ने सूचना एसओ हरिशंकर प्रजापति को दी। सूचना मिलने पर एसओ ने मौके पर पहुंचकर उसे घायलावस्था मेें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि सिपाही के चोट लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की गंभीरता से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed