{"_id":"625eb52385b29551fe253cd7","slug":"hardoi-news-one-killed-in-bike-collision-mother-son-serious-hardoi-news-knp691997528","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, मां-बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, मां-बेटा गंभीर
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र में सांडी बिलग्राम मार्ग पर दुर्गागंज गांव के निकट बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में सतीश (26) निवासी ग्राम बंदीपुर थाना मल्लावां की मौके पर मौत हो गई।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार हमजा (24) निवासी ग्राम खजुहा थाना मल्लावां और उसकी मां सायरा (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतक के परिजन को हादसे की सूचना दी गई है।
मृतक सतीश तीन भाइयों में सबसे छोटा और उसका विवाह हो चुका था। वह किसी काम से कुरिया कला जा रहा था। एसएसआई अबरार अहमद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।