फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,One killed in bike collision

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

Tue, 10 May 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,One killed in bike collision
संडीला। कोतवाली क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर उसे मृृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

संडीला के ग्राम जलालपुर निवासी मारूफ (21) मंगलवार को किसी काम से संडीला आया था। जहां से वापस जाते समय संडीला बांगरमऊ मार्ग पर ग्राम समदखेड़ा के पास सामने से आए दूसरे बाइक सवार से उसकी बाइक भिड़ गई।
विज्ञापन

जोरदार टक्कर के कारण मारूफ सिर के बल रोड पर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं पहने था। जबकि दूसरे बाइक सवार को मामूली चोटें आईं। इसके चलते वह बाइक समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे संडीला सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंचे। सीएचसी से गंभीर हालत में डॉक्टरों ने मारूफ को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed