{"_id":"61eee399a26c6d50bf2f905c","slug":"hardoi-news-missing-laborer-s-dead-body-found-in-the-pond-on-the-third-day-hardoi-news-knp677090615","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता मजदूर का तीसरे दिन तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता मजदूर का तीसरे दिन तालाब में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। शनिवार से लापता मजदूर का शव सुनेमानी के पास स्थित गरौथा तालाब से गोताखोरों ने ढूंढ निकाला। परिजनों ने मछली पकड़ते समय मजदूर के तालाब में डूबने की बात कही।
कस्बा के मोहल्ला कटरा निवासी रामू (23) शनिवार से लापता था। परिजनों को गरौथा तालाब से पास उसके कपड़े पड़े मिले थे। परिजनों ने डूबने की आशंका जताई थी। पुलिस ने सुहागपुर से गोताखोर बुलाए थे।
तब से गोताखोर रामू की तलाश में जुटे थे। सोमवार को गोताखोरों ने तालाब से रामू का शव ढूंढ निकाला। परिजनों ने किसी भी तरह के आरोप-प्रत्यारोप से इंकार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने मछली पकड़ते समय रामू के तालाब में डूबने से मौत होने की बात कही है। कोतवाली प्रभारी सुरेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रामू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।