{"_id":"627a471b6e42826aab49f5ec","slug":"hardoi-news-insurance-agent-dies-after-being-hit-by-train-hardoi-news-knp6958773157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर बीमा एजेंट की मौत,आधार कार्ड से शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर बीमा एजेंट की मौत,आधार कार्ड से शिनाख्त
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। देहात कोतवाली क्षेत्र में कुर्रिया गांव के पास मंगलवार की सुबह ट्रेन से कटकर बीमार बीमा एजेंट की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के जेब में मिले आधार कार्ड से शव की पहचान की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नटवीर पुलिया निवासी श्यामपाल सिंह (52) मूल रूप से बेहटा गोकुल के मवैया गांव के रहने वाले थे। वह एक बीमा कंपनी में एजेंट थे। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की सुबह वह घर से बाइक से निकले थे।
इसके ठीक एक घंटे बाद देहात कोतवाली क्षेत्र में कुर्रिया गांव स्थित मंदिर के निकट ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। रेलवे लाइन की तरफ गए ग्रामीणों ने उनका शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीण ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की बात कह रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
तलाशी के दौरान जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। घटना में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। देहात कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि ऐसी आशंका है कि अधेड़ ने खुदकुशी की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।