{"_id":"61b24f81556b420cfa1642cf","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp6686871196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली(हरदोई)। बघौली कस्बे में गुरुवार देर शाम मायके आई विवाहिता ने मकान के अंदर कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बघौली कस्बा निवासी सुधांशू (20) की शादी बीती 22 जून को शाहजहांपुर के तिलहर निवासी विनीत के साथ हुई थी। वह पिछले एक माह से मायके में रह रही थी। गुरुवार की देर शाम उसने मकान के अंदर कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे की तरफ गए परिजनों ने शव लटकता देखा। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतका के पिता संतराम ने बताया कि उसकी बेटी के पेट में गांठ थी। इसका लखनऊ मेडिकल कॉलेज से इलाज चल रहा था। बताया कि ससुरालीजन बच्चेदानी में गांठ होना समझ सुधांशु से फोन पर झगड़ते थे। आरोप है कि इससे परेशान होकर बेटी ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर विवाहित ने आत्महत्या की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।