फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

चार जोड़ी ट्रेनों में आज से कर सकेंगे जनरल टिकट पर यात्रा

Fri, 10 Dec 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
hardoi news
फोटो-33- हरदोई रेलवे स्टेशन। - फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना काल के बाद से बंद चल रही ट्रेनों का संचालन जून 2020 से शुरू कर दिया गया है, लेकिन रिजर्व कोच के साथ ही जनरल कोच में भी सफर करने के लिए यात्रियों को पूर्व में टिकट रिजर्व कराने पड़ रहे थे। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मुख्यालय ने चार जोड़ी प्रमुख ट्रेनों पर यह बाध्यता समाप्त कर दी है। इन चार ट्रेनों में अब यात्री जनरल टिकट पर भी यात्रा कर सकेंगे। शुक्रवार से यात्री इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली रूट पर लगभग 32 दर्जन ऐसी ट्रेनें संचालित होती हैं, जिनका हरदोई में स्टॉपेज है। मार्च 2020 में आई कोरोना की पहली लहर के बाद देश में यात्री ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। जून 2020 में कुछ ट्रेनों का व इसके बाद सितंबर 2020 में अधिकांश यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया था, लेकिन ट्रेनों में व स्टेशन पर भीड़ न जुटे इसके लिए रिजर्व कोचों के साथ ही जनरल कोच में भी रिजर्व टिकटों पर सफर की व्यवस्था लागू कर दी गई थी। तब से लेकर अब तक यात्रियों को जनरल कोच में भी सफर करने के लिए पूर्व में रिजर्वेशन कराना पड़ रहा था। रेलवे ने यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था में ढील दी है। जारी आदेश के मुताबिक शुक्रवार से इस रूट की आठ जोड़ी प्रमुख ट्रेनों में यात्री जनरल टिकट पर सफर की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। हालांकि इन आठ जोड़ी ट्रेनों में से चार जोड़ी ट्रेनें ऐसी हैं, जिनका संचालन कोहरे के दृष्टिगत फिलहाल बंद कर रखा गया है। अधिकारियों का कहना है जिन चार प्रमुख ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा की व्यवस्था बहाल की गई है। वह इस रूट की प्रमुख ट्रेनें हैं, इन से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में आज से जनरल टिकट पर कर सकेंगे यात्रा
- ट्रेन संख्या-12232-33 लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट।
- ट्रेन संख्या-14511-12 नौचंदी एक्सप्रेस।
- ट्रेन संख्या- 14207-08 पद्मावत एक्सप्रेस।
- ट्रेन संख्या- 15127-28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस।
यह ट्रेनें भी शामिल, लेकिन संचालन बंद
- ट्रेन संख्या-14265-66 जनता एक्सप्रेस।
- ट्रेन संख्या- 14229-30 प्रयागराज-हरिद्वार मेल।
- ट्रेन संख्या-14235-36 बनारस-बरेली एक्सप्रेस।
- ट्रेन संख्या- 14307-08 मुगलसराय एक्सप्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed