फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

गड्ढा मुक्त अभियान : समय पूरा, गड्ढे जस के तस

Thu, 09 Dec 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
फोटो-41-रेलवेगंज में पुलिस चौकी के निकट तिराहे पर स्थित गड्ढा। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। 16 सितंबर से सूबे में जिस गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की शुरुआत धूमधाम से हुई थी, उसकी हकीकत ग्रामीण इलाकों में छोड़िए शहर तक में बेहद खराब है। अधिकांश गड्ढे जस के तस हैं और अगर कहीं रोड़ी पत्थर डाले भी गए, तो डामर न डाले जाने के कारण अब इनका कोई पता भी नहीं है। कुल मिलाकर गड्ढ़ा मुक्त सड़क अभियान की मियाद भर चुकी है, लेकिन गड्ढे अब भी जस के तस हैं। गड्ढा मुक्त सड़क अभियान पहले 15 नवंबर तक चलाया जाना था, लेकिन बाद में इसकी अवधि बढ़ाकर तीस नवंबर और फिर 5 दिसंबर कर दी गई थी।
विज्ञापन

शहर के अधिकांश मार्ग नगर पालिका के अधीन हैं। रेलवेगंज में पुलिस चौकी के निकट तिराहे पर एक गड्ढा है। नगर पालिका तो कई बार इस गड्ढे को भरवाने का दावा और वादा कर चुकी है, लेकिन गुरुवार को भी गड्ढा जस का तस मौके पर ही है। आवागमन में लोगों को दिक्कतें होती हैं, लेकिन गड्ढा मुक्त सड़क अभियान भी इस गड्ढे को नहीं भरवा सका।
विज्ञापन

शहर में रेलवेगंज इलाके में ही सरकुलर रोड से बैंक ऑफ इंडिया जाने वाले मार्ग के तिराहे पर भी काफी दिनों से गड्ढा है। स्थानीय बाशिंदों को उम्मीद थी कि यह गड्ढा सामान्य तौर पर भले ही न भरा गया हो, लेकिन गड्ढा मुक्त सड़क अभियान में तो इस पर पैबंद लग जाएगा, लेकिन फिर भी यहां कोई कार्य नहीं हो पाया। आने जाने वालों के लिए यह मुसीबत का सबब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बाबा मंदिर चौराहा पर सड़क की दशा खराब है। यहां सड़क के गड्ढे भरने के लिए गिट्टी, बजरी और रोड़ी डाली गई थी, लेकिन जिम्मेदार इस पर डामर डालना भूल गए। नतीजा यह हुआ कि जो गिट्टी बजरी डाली गई थी वह भी गायब हो गई। आने जाने वालों के लिए मुसीबत है, तो बजरी बिखरी होने के कारण राहगीरों को गिरने का डर भी लगा रहता है।

ईओ बोले
अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ल का कहना है कि शहर के कुछ मार्गों का निर्माण और जीर्णोद्धार विधायक निधि से कराया जाना प्रस्तावित है। इसके चलते कुछ मार्गों को गड्ढा मुक्त अभियान में शामिल नहीं किया गया था। विधायक निधि से जल्द ही कार्य शुरू हो जाएंगे और शहर के सभी मार्ग गड्ढा मुक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed