{"_id":"6117c6038ebc3ee0256fc951","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp646177044","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोधी के घर दावत में जाने पर गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोधी के घर दावत में जाने पर गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटा गोकुल। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिउद्दीनपुर में मामूली विवाद में चचेरे भाइयों और भतीजे ने अधेड़ किसान को गोली मार दी। कोख में गोली लगने से घायल किसान को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल के पुत्र की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ग्राम मोहिउद्दीनपुर निवासी प्रेम कुमार उर्फ राजेश के यहां शुक्रवार को मुंडन की दावत थी। दावत में शामिल होने के लिए गांव निवासी किसान सर्वेश (50) भी गया था। दावत खाकर वापस घर जाते समय रास्ते में सर्वेश के चचेरे भाइयों संतराम और मुन्नूलाल व मुन्नूलाल के पुत्र अरविंद कुमार ने उसे रोक लिया। प्रेम कुमार के घर दावत में जाने पर आपत्ति जताते हुए इन लोगों ने मारपीट की और इसी दौरान अवैध रायफल से गोली मार दी। घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन ही सर्वेश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
घटना को लेकर सर्वेश ने बताया कि पंचायत चुनाव में प्रेम कुमार जिस प्रत्याशी को लड़ा रहा था, वह और उसके चचेरे भाई विरोध कर रहे थे। इसके बावजूद प्रेम कुमार के घर हुई दावत में बुलाने पर वह चला गया जबकि चचेरे भाइयों को प्रेम कुमार ने नहीं बुलाया। दावत में जाने पर नाराज होकर आरोपियों ने गोली मार दी। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह भी मौके पर पहुंचे। घायल के पुत्र की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।