फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराकर बाइक सवार किशोर की मौत

Fri, 13 Aug 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
फोटो-12-विनोद की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर ग्राम नंद्योली के निकट शुक्रवार सुबह बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार किशोर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उसके साथ बैठीं चाची मामूली रूप से घायल हुई हैं।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अटुका निवासी विनोद (14) पुत्र मुनेश्वर अपनी चाची राजरानी के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से बेंहदर स्थित एक बैंक से रुपये निकालने के लिए जा रहा था। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर कासिमपुर थाना क्षेत्र में नंद्योली के निकट अज्ञात सवारी वाहन खड़ा था और सवारियां उतार रहा था। बाइक सवार अनियंत्रित होकर इसी वाहन में टकरा गया। हेलमेट न लगाए होने के कारण विनोद के सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता की मौत दस वर्ष पूर्व और मां की मौत आठ वर्ष पूर्व हो चुकी है। परिवार में बड़ा भाई शत्रुघ्न और दो छोटी बहने हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना में राजरानी मामूली रूप से घायल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed