{"_id":"6116a67c8ebc3edf861bbc55","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp6460818130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराकर बाइक सवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराकर बाइक सवार किशोर की मौत
विज्ञापन
फोटो-12-विनोद की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर ग्राम नंद्योली के निकट शुक्रवार सुबह बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार किशोर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उसके साथ बैठीं चाची मामूली रूप से घायल हुई हैं।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अटुका निवासी विनोद (14) पुत्र मुनेश्वर अपनी चाची राजरानी के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से बेंहदर स्थित एक बैंक से रुपये निकालने के लिए जा रहा था। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर कासिमपुर थाना क्षेत्र में नंद्योली के निकट अज्ञात सवारी वाहन खड़ा था और सवारियां उतार रहा था। बाइक सवार अनियंत्रित होकर इसी वाहन में टकरा गया। हेलमेट न लगाए होने के कारण विनोद के सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता की मौत दस वर्ष पूर्व और मां की मौत आठ वर्ष पूर्व हो चुकी है। परिवार में बड़ा भाई शत्रुघ्न और दो छोटी बहने हैं।
प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना में राजरानी मामूली रूप से घायल हुई हैं।