फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

मीट के अवैध कारोबार में संलिप्त सात आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
शाहाबाद। मीट का अवैध कारोबार करने के आरोप में फरार चल रहे सातों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को उधरनपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए सातों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने पाली बाईपास के पास झाड़ियों में छापा मारा था। मौके पर लगभग 65 किलोग्राम मीट व पास ही एक एक किलोग्राम के दस पैकेट मिले थे, जिनमें मीट पैक किया गया था। दबिश के दौरान पुलिस ने मोहल्ला निहालगंज निवासी इमरान उर्फ खबरी पुत्र इब्राहीम कुरैशी को मौके से गिरफ्तार कर लिया था, जबकि सात लोग पुलिस टीम को मौके से देखकर भाग गए थे।
विज्ञापन

कोतवाल महेश चंद्र पांडे ने बताया कि गुरुवार को मिली कि फरार हुए सातों आरोपी कहीं जाने के लिए उधरनपुर तिराहे के पास वाहन के इंतजार में खड़े हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर घेराबंदी कर मौके पर छापा मारा। पुलिस ने सातों आरोपियों शहंशाह पुत्र मुश्ताक, अनीस पुत्र नसीर, फूल मियां पुत्र मोहम्मद उमर व यामीन पुत्र छोटे निवासीगण मोहल्ला निहालगंज, सलीम पुत्र मसरूर, सलीम उर्फ पप्पू पुत्र जलील महमंद, नुईद उर्फ नौहीद पुत्र मुबीन महमंद को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह नियम विरुद्ध ढंग से मीट के पैकेट बनाकर उसे क्षेत्र में सप्लाई करते थे। बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed