{"_id":"6283868676c3725c1602d9cf","slug":"hardoi-news-girl-student-drowned-in-ganga-while-taking-bath-body-found-hardoi-news-knp6971778134","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय गंगा में डूबी छात्रा, शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय गंगा में डूबी छात्रा, शव बरामद
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के तेरा पुरसौली गांव स्थित गंगाघाट पर नहाते समय छात्रा डूब गई। परिजनों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसका शव ढूंढ निकाला।
भदार गांव निवासी सोनेलाल तेरा पुरसौली स्थित गंगा घाट पर प्रसाद की दुकान लगाते है। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर उनकी पौत्री सुधा (12 ) दुकान पर आई थी। वह गंगा में स्नान करते समय डूब गई।
सोनेलाल ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई, देर रात तक सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह गोताखोरों ने शव ढूंढ निकाला। मृतका गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी।
विज्ञापन
वह छह भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजपाल सिंह ने बताया कि नहाते समय डूबने से मौत हुई है।