फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Four rides on one bike caused negligence

एक बाइक पर सवारी चार,बस बनकर आई काल

Sat, 14 May 2022 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Four rides on one bike caused negligence
फोटो-38- रोते बिलखते परिजन - फोटो : HARDOI
हरदोई। यातायात नियमों की अनदेखी चार जिंदगियों पर भारी पड़ गई। एक बाइक पर सवार चार जिंदगियों को काल बनकर आई बस ने रौंद दिया। बाइक चालक की जरा सी लापरवाही के कारण हादसा हो गया।
विज्ञापन

वाहन चालकों की जरा सी लापरवाही उनकी जिंदगियां निगली रही हैं। सुरसा क्षेत्र के ककुंबर गांव निवासी आशीष (28) ने यातायात नियमों का पालन करने में भूल कर दी।
विज्ञापन

एक बाइक पर अपने साथ चाची सुषमा (38), मौसी सरला (58), चचेरी बहन रुही को लेकर निकला। रास्ते मेें सामने से आई निजी बस ने टक्कर मार दी, जिससे पल भर में चारों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बाइक पर चार सवारियां थीं। अचानक बस सामने से आने पर बाइक सवार अनियंत्रित हो गया। उन्हें बचाने के प्रयास में बस टक्कर मारते हुए उल्टी दिशा में जाकर पलट गई।
फिलहाल पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है। एएसपी पूर्वी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
पलक झपकते बुझ गया चिराग
हादसे में पलक झपकते कमलेश के घर का चिराग बुझ गया। आशीष तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। वह पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। हादसे में उसकी मौत से वृद्ध पिता पर पूरे घर का भार आ गया है। बेटे के शव को कंधा देने से पहले उसके कंधे कांप रहे हैं।
मां के साथ सदा लिए सो गई रूही
हादसे अक्सर गहरा जख्म दे जाते हैं। रामवीर की तीन बेटियों में छोटी रूही उसकी सबसे प्यारी बेटी थी। जिसे वह कभी अपनी आंखों के सामने से दूर नहीं होने देता था। मां के साथ जाने की जिद कर गई। हादसे में वह भी मां सुषमा के साथ गोद में सदा के लिए सो गई।

घर पहुंचने की जल्दी में गई जिंदगी
मायके से घर जल्दी पहुंचने की चिंता सरला के लिए चिता बन गई। वह भतीजे की वरीक्षा में पहले ही पहुंच गई थी। बहन सुषमा के पास ही उसका गांव है। घर जल्दी पहुंचने के लिए सरला भी उसकी के साथ बाइक पर सवार हो गई। घर पहुंचने की जल्दबाजी में उसकी जिंदगी चली गई। हादसे मेें मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed