{"_id":"625eb30dcd87f170df6b4b0b","slug":"hardoi-news-fire-wreaks-havoc-in-adniya-village-13-households-ashes-hardoi-news-knp6919947182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदनिया गांव में आग का कहर,13 घरों की गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदनिया गांव में आग का कहर,13 घरों की गृहस्थी राख
विज्ञापन
फोटो-38- अदनिया गांव में आग से जले मकान
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के अदनिया गांव में मंगलवार को आग लगने से 13 गृहस्थी जलकर राख हो गई है। आग की चपेट में आकर एक वृद्धा और चार मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए है।
वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन का दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर खासी मशक्कत के बाद काबू पाया।
अदनिया गांव निवासी सोनेलाल के घर में मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटों ने पड़ोस में स्थित राधेश्याम, रमेश पाल, भूरा, लालाराम, बृजमोहन, हरवन पाल, लवकुश, छोटे, कल्लू, राजेश, प्रेमराज व उमेश के घरों को भी चपेट में ले क्या।
आग की चपेट में आकर इन घरों में रखा गृहस्थी के सामान के साथ जेवरात व नकदी भी जल गई। वहीं सोनेलाल की एक भैंस, लालाराम की गाय, बृजमोहन की दो बकरी जल गई हैं।
विज्ञापन
आग की लपटों से मायावती (60) भी गंभीर रूप से झुलस गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
आग की लपटों से झुलसी महिला को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया। उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम को गांव भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
आग से छह मवेशी झुलसे, दो गृहस्थी जली
माधौगंज। पुलिस चौकी कुरसठ क्षेत्र के ग्राम तकिया भभूति निवासी रामकली ने पुलिस को बताया कि उसके बंगले में अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार दोपहर आग लग गई। इससे बंगले में बंधी चार बकरियां व दो गाय गंभीर रूप से झुलस गईं।
इसके अलावा गृहस्थी का सामान भी राख हो गया। बताया कि आग की चपेट में आकर पड़ोसी रामकली की गृहस्थी का सामान भी जल गया। पंप सेट से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।