फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Father passes away before the daughter's wedding

बेटी की आनी थी बरात,हादसे में पिता की मौत

Mon, 16 May 2022 05:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Father passes away before the daughter's wedding
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में बेटी की सोमवार की शाम बरात आने से पहले सुबह हादसे में पिता की मौत हो गई। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फिरोजपुर गांव निवासी रामलखन (55) खेती करता था। उसने अपनी बेटी रंजना की शादी बिलग्राम के खन्नापुरवा गांव में तय की थी। सोमवार की शाम बेटी की बरात आनी थी।
विज्ञापन

सुबह रामलखन साइकिल से सूरतपुरवा तिराहे से अपनी दवा लेने साइकिल से जा रहा था। सूरतपुरवा के पास पीछे से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में रामलखन की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसेेे मेें पिता की मौत की सूचना से बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

कुछ ही देेर मेें परिजन मौके पर पहुुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed