फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Ex-servicemen deployed in the security of the hospital, will keep an eye on the anarchists

अस्पताल में भूतपूर्व सैनिक तैनात,अराजकतत्वों पर रखेंगे नजर

Fri, 06 May 2022 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Ex-servicemen deployed in the security of the hospital, will keep an eye on the anarchists
फोटो-16- जिला चिकित्सालय की ओपीडी में तैनात गार्ड - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला महिला व पुरुष अस्पताल मेें बढ़ रहीं चोरी की वारदातों को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। दोनों अस्पतालों में 24 घंटे अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए 30 पूर्व सैनिक तैनात किए गए हैं। शुक्रवार से सैनिकों ने अस्पतालों में ड्यूटी शुरू कर दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व महिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था अभी तक रामभरोसे थी। इस कारण अस्पताल में आए दिन चोरी की वारदातें हो रहीं थी। दिन हो या रात चोर लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। एक
विज्ञापन

सप्ताह में महिला अस्पताल से दो बार एसी चोरी होने के बाद से मेडिकल कॉलेज प्रशासन हरकत में आ गया। अस्पतालों की सुरक्षा के लिए 30 पूर्व सैनिक तैनात कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सभी सुरक्षाकर्मियों को दोनों अस्पतालों की ओपीडी, ब्लड बैंक, इमरजेंसी कक्ष, एक्सरे कक्ष, अस्पताल, पैथालॉजी, ऑक्सीजन प्लांट आदि जगहों में ड्यूटी लगा दी गई।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि सुरक्षाकर्मी 24 घंटे अस्पताल में मुस्तैद रहेंगे। यह सुरक्षाकर्मी अस्पताल में अराजकतत्वों व दलालों पर नजर रखेेंगे। इससे अस्पताल में होने वाली घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed