फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Distributed earlier, now the ineligible should be sorted

अपात्रों के कार्ड किए जाएंगे निरस्त

Wed, 18 May 2022 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Distributed earlier, now the ineligible should be sorted
फोटो-22 - डीएसओ कार्यालय के बाहर राशन कार्ड निरस्त करने के लिए प्रार्थना पत्र देते लोग । - फोटो : HARDOI
हरदोई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत लक्ष्य को पूरा करने के लिए रेवड़ियों की तरह राशन कार्ड बांट दिए गए। नगरीय क्षेत्रों में लगभग 64 और ग्रामीण में करीब 79 प्रतिशत आबादी को लाभान्वित करने का लक्ष्य था। लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिले में 7 लाख 79 हजार 211 कार्ड बना डाले। ऐसे में लाभार्थी यूनिट की संख्या 32 लाख पहुंच गई।
विज्ञापन

कोरोना काल में सभी कार्ड धारकों को राशन मुफ्त में दिया जाने लगा। इससे हर महीने दोगुना राशन मुफ्त में मिलने से वितरण का प्रतिशत भी बढ़ने लगा और नए राशन कार्ड के लिए आवेदनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार मुफ्त राशन व्यवस्था के साथ रिफाइंड, नमक, चना का वितरण प्रतिशत 90 पार कर गया। पहले यह औसत 70 प्रतिशत के आसपास था। 47 हजार नए आवेदन राशन कार्ड के लिए आए हैं, जिसके चलते मानकों के अनुसार पात्र एवं अपात्र को लेकर कड़ाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्रों के राशन कार्ड एवं यूनिट
क्षेत्र पात्र गृहस्थी कार्ड यूनिट अंत्योदय कार्ड यूनिट
बेनीगंज 1742 7684 104 380
बिलग्राम 4820 20643 159 569
गोपामऊ 2819 13215 78 319
हरदोई सदर 20317 84506 335 1039
कछौना 2561 10407 273 954
कुरसठ 768 3282 156 667
माधौगंज 1740 6920 163 539
मल्लावां 6080 29094 117 381
पाली 3344 15172 51 132
पिहानी 5816 29224 132 421
सांडी 4668 20527 115 375
संडीला 9814 43967 183 652
शाहाबाद 12423 54152 484 1523
कुल योग 76912 338793 2350 7951
ग्रामीण क्षेत्रों के राशनकार्ड एवं यूनिट
क्षेत्र पात्र गृहस्थी कार्ड यूनिट अंत्योदय कार्ड यूनिट
अहिरोरी 38390 159142 8105 26801
बावन 38342 157156 10459 30903
बेंहदर 26138 108709 4517 13614
भरावन 31066 137365 5230 16210
भरखनी 34536 143656 4159 12374
बिलग्राम 33761 140291 7367 21211
हरियावां 30665 126853 5469 16348
हरपालपुर 27301 113228 4795 15173
कछौना 24697 103987 6618 21974
कोथावां 27850 117243 6140 17006
माधौगंज 27183 113891 6810 20073
मल्लावां 19145 78141 4149 11516
पिहानी 33231 137241 7226 22804
सांडी 25791 111019 4133 13318
संडीला 33561 147116 4294 13298
शाहाबाद 31980 131911 4927 13571
सुरसा 39450 166560 8393 23751
टडियावां 34988 145303 7134 22786
टोडरपुर 27180 117552 5452 16202
कुल योग - 585255 2456364 115377 348933
इनके कार्ड अपात्र माने जाएंगे
नगरीय क्षेत्र - आयकर दाता, चार पहिया वाहन धारक, एसी एवं जनरेटर धारक, 100 वर्ग मीटर से अधिक प्लाट या मकान, परिवार की कुल वार्षिक आय तीन लाख से अधिक वाले अपात्र माने जाएंगे।
ग्रामीण क्षेत्र - पांच एकड़ से अधिक भूमि, दो लाख से अधिक परिवार की आय, एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस, ट्रैक्टर, जेनरेटर, चार पहिया वाहन धारक, एसी आदि वाले अपात्र माने जाएंगे।

यह सही है कि तमाम राशन कार्ड धारक पात्रता की श्रेणी में नहीं है। अभी तक 517 लोगों कार्ड निरस्त कराने के लिए पत्र दिया है। शासन के निर्देश पर सत्यापन चल रहा है। अपात्र कार्ड निरस्त किए जाएंगे। - संजय पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed