फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,dies,uncle-nephew,riding,bus collision

बस की टक्कर से बाइक सवार चाचा, भतीजे की मौत

Mon, 03 May 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,dies,uncle-nephew,riding,bus collision
हरदोई। लोनार के ग्राम महरेपुर के पास रविवार शाम निजी बस ने एक बाइक मेें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल चाचा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि भतीजे ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
ग्राम महरेपुर निवासी किशनपाल (46) रविवार शाम भतीजे अंकित पाल (19) के साथ किसी काम से हरदोई शहर आया था। यहां से शाम को बाइक से वापस जाते वक्त महरेपुर गांव से कुछ पहले सामने से आ रही एक निजी बस ने उनकी बाइक मेें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में हेलमेट न लगाए होने के कारण किशनपाल व अंकित दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक किशनपाल की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और घायल अंकित को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात अंकित की भी मौत हो गई।

चाचा भतीजे की एक साथ मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अंकित दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। वहीं उसका चाचा किशनपाल विवाहित था।
उसके दो बेटे हैं वह खेती किसानी करता था। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed