हरदोई। राशन कार्ड सत्यापन के नाम पर गरीबों को परेशान किए जाने का आरोप लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस की ओर से इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन कर जिला स्तर पर राशनकार्ड वापस करने व गरीबों से रिकवरी किए जाने की बात कहने वालों पर कार्यवाही होनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष साधू सिंह, श्रीप्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र पाल सिंह, श्याम प्रकाश त्रिपाठी, शैलेंद्र वर्मा, कमल सिंह, गुड्डू मिश्रा, शहनवाज, महताब आदि रहे।