फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,dead body of married woman found hanging

विवाहिता का फांसी से लटका मिला शव

Tue, 19 Apr 2022 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,dead body of married woman found hanging
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के कोठिला में सोमवार शाम विवाहिता का शव फांसी के फंदे से घर में लटका मिला। मृतका के पिता ने बच्चा न होने से ससुरालियों पर बेटी को प्रताड़ित कर मरने के बाद फांसी से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लोनार थाने के सरायं बावन निवासी राजपाल ने अपनी बेटी वंदना की शादी छह साल पहले बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के काजीबाड़ी मजरा कोठिला निवासी छोटे के साथ की थी।
विज्ञापन

शादी के इतने साल बीतने के बाद भी वंदना को संतान नहीं हुई थी। राजपाल ने बताया कि इस बात को लेकर बेटी को उसका पति छोटे, सास, दो जेठ संजीव व प्रमोद प्रताड़ित किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बात बेटी ने कई बार फोन करके बताई। वह हर बार बेटी को समझाकर शांत करा देते थे। सोमवार को उन्हें जानकारी मिली कि बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी।
राजपाल ने बताया कि ससुराली बच्चे न होने के ताने से बेटी को प्रताड़ित करते थे। इसी के चलते सभी ने बेटी की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया।
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed