फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,cold air,morning,pleasent,monday

ठंडी हवाओं के चलने से सुहानी रही सोमवार की सुबह

Mon, 03 May 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,cold air,morning,pleasent,monday
हरदोई। आसमान पर बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के चलने के बाद सोमवार की सुबह काफी सुहानी रही। दोपहर बाद धूप निकलने के बाद एक बार फिर लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिक बोले कि मंगलवार को भी कुछ देर बदली छाई रहेगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जहां तेज हवाओं से मौसम सुहाना दिखा। वहीं आसमान पर सूरज व बदलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। इस कारण तपिश का प्रभाव देखने को नहीं मिला। लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम सुहाना रहने से लोग सुबह सवेरे छतों पर व सड़कों पर टहलते नजर आए। इधर दोपहर बाद एक बार फिर खिली धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास करा दिया और पारा एक डिग्री तक ऊपर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया।

रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम पारा एक डिग्री और बढ़ गया। उन्होंने संभावना जताई कि मंगलवार को बदली कुछ देर के लिए छाई रहेगी लेकिन धूप निकलने के बाद तापमान के एक बार फिर से उठने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed