{"_id":"626e720f88ad69669f792b45","slug":"hardoi-news-celebrate-eid-with-communal-harmony-hardoi-news-knp694253813","type":"story","status":"publish","title_hn":"संप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील 15-25-43","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील 15-25-43
विज्ञापन
फोटो-11- पीस कमेटी की बैठक करते थानाध्यक्ष सुब्रत त्रिपाठी
- फोटो : HARDOI
पिहानी/माधौगंज। ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती को लेकर रविवार को पिहानी और माधौगंज कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने का आह्वान किया गया।
पिहानी संवाद के अनुसार एसएसपी दुर्गेश सिंह ने कहा कि पुलिस टीम धर्म स्थलों की सुरक्षा को लेकर निगरानी कर रही हैं। अवाम की जिम्मेदारी है कि अराजकतत्वों को उनके मंसूबों में सफल नहीं होने दें।
एसडीएम सौरभ दुबे ने कहा कि कहीं साफ सफाई का मुद्दा हो तो उन्हें सूचित करें। सीओ परशुराम सिंह ने कहा कि धार्मिक कट्टरता से हम केवल एक दायरे में सिमट कर रह जाए हैं।
विज्ञापन
शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना फरमान अली व मुफ्ती नजीब कासमी ने कहा कि इस्लाम अमन और शांति का संदेश देता है। हिंदू मुस्लिम का फर्क भूल कर सभी लोग मिलकर त्योहार मनाएं।
माता भगवती देवी ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी प्रियंक दीक्षित ने कहा कि कोई भी धर्म नफरत की शिक्षा नहीं देता। ईदगाह के इमाम मौलाना उसमान गनी मजाहिरी, विमलेश तिवारी, मोहसिन जमीर जैदी, मेवाराम, फहीम, नन्हें सिंह, सोनू सिंह, दिलीप मिश्र रहे।
माधौगंज संवाद प्रतिनिधि के अनुसार ईद के पर्व को लेकर रविवार को थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने मुस्लिम धर्मगुरुओं एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से ईद उल फितर त्योहार व अक्षय तृतीया को लेकर समस्या के बारे में जानकारी ली।
थानाध्यक्ष ने सभी मस्जिदों पर एक लाउडस्पीकर आवाज को नियंत्रित करने की बात कही। इस पर सभी धर्म गुरुओं ने सहमति जताई। ईदगाह में व मस्जिदों में नमाज परिसर के अंदर अता करने की बात कही। लोगों ने कहा ईदगाह के अंदर व मस्जिदों में नमाज अता की जाएगी। हबीबुल रहमान, प्रधान अनिल कुमार, अशफाक खां, पप्पू आदि रहे।
नमाज ईदगाह में ही अता करें : डा.जुबैर अहमद
संडीला। ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष व अंजुमन मुफ़ीदुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष डा.जुबैर अहमद नक्शबंदी ने कहा है कि ईद की नमाज ईदगाह में सुबह 9 बजे होगी। नमाज से पहले फितरा जरूर अदा करें और नमाज ईदगाह में पढ़ें।
शहर काजी सय्यद मो.आरिफ अब्दुल्ला ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि ईदगाह व मस्जिद परिसर में ही नमाज पढ़ें। नगर में ईद की नमाज ईदगाह में सुबह 9 बजे, पुराना मदरसा मस्जिद में 7 बजे, जामा मस्जिद में 7:30 बजे, मस्जिद बाबू खां व मस्जिद मादुल बशीर में 8 बजे, मस्जिद झाड़ी शाह व मरकज मस्जिद में 8:30 बजे दरगाह मख्दूम साहब में 9:30 बजे होगी। शिया समुदाय की मस्जिद हवेली महतवना में 9 बजे व मस्जिद मंडई में 9:30 बजे नमाज अता की जाएगी।