{"_id":"626fd1a782d27523f34b2019","slug":"hardoi-news-another-youth-injured-in-a-vehicle-collision-also-died-hardoi-news-knp69444324","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
फोटो-06- मोर्चरी के बाहर खड़े मृतकों के परिजन
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा था।
जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। लखनऊ पहुंचते ही उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों की शिनाख्त सगे भाइयों के रूप में हुई है।
शाहजहांपुर जनपद के सेहरामऊ दक्षिणी थाने के ग्राम अलहापुर निवासी अभिषेक (19) लखनऊ के एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था। उसके बड़े भाई शुभम का सोमवार को तिलक था।
विज्ञापन
शनिवार को छोटा भाई देवेंद्र (17) अभिषेक के पास गया था। बड़े भाई के तिलक में शामिल होनेे केे लिए रविवार की देर रात दोनों बाइक से लखनऊ से घर जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-लखनऊ मार्ग पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी।
बाइक चला रहा अभिषेक हादसे के समय हेलमेट लगाए था। टक्कर लगने से हेलमेट टूट गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
जहां डॉक्टरों ने अभिषेेेक को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने तलाशी के दौरान जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी थी। परिजनों के आने पर डॉक्टरों ने देवेंद्र को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
लखनऊ पहुंचते ही उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने अभिषेक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल बृजेश मिश्रा ने बताया कि दोनों युवकों की शिनाख्त सगे भाइयों के रूप में हुई है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
शादी से पहले उठी छोटे भाइयों की अर्थी
हादसे अक्सर ऐसा जख्म दे जाते हैं। जिन्हें परिजनों जीवन भर भुला नहीं सकते। ऐसा ही यह हादसा हुआ है। जिसमें बड़े भाई के तिलक में शामिल होने आ रहे दो छोटे भाइयों की जान चली गई। सोमवार को बड़े भाई का तिलक था। 9 मई को बारात जानी थी। जिसको लेकर घर में खुशियों का माहौल था। बड़े भाई के दूल्हा बनने से आठ दिन पहले छोटे भाइयों की अर्थी उठने से खुशियां मातम में बदल गईं।

फोटो-04- मृतक अभिषेक की फाइल फोटो- फोटो : HARDOI

फोटो-05- मृतक देवेंद्र की फाइल फोटो- फोटो : HARDOI