फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Angry student committed suicide by consuming poison

पिटाई से क्षुब्ध 11वीं के छात्र ने जहर खाकर दी जान

Wed, 20 Apr 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Angry student committed suicide by consuming poison
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के कचनारी गांव में परिवार के युवकों ने विवाद होने पर 11वीं के एक छात्र को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी उसी को पीट दिया। आरोप है कि इससे इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्राम कचनारी निवासी अंबुज वर्मा (18) कक्षा 11वीं का छात्र था। पिता रामपाल वर्मा ने बताया कि अंबुज बुधवार को गांव के रामकुमार के बेटे के मुंडन में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

जहां पर परिवार के ही दो युवकों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर दोनों ने अंबुज को पीटा। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची। पिता का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर अंबुज को पीटकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी से क्षुब्ध होकर उसने घर आकर कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले लाए। जहां पर उसने दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी राजदेव मिश्र ने बताया कि ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है न ही किसी ने शिकायत की है। घटना की जानकारी का प्रयास करेंगे। यदि कोई दोषी मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed