फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,After the murder, the girl's body was thrown in Rajbha with her feet tied

पैर बांधकर रजबहा में फेंका युवती का शव

Sat, 30 Apr 2022 05:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,After the murder, the girl's body was thrown in Rajbha with her feet tied
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में दुलारपुर गांव के निकट युवती का शव रजबहा में पड़ा मिला। उसका एक पैर कपड़े से बंधा था। इससे ग्रामीण हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव के पास से रजबहा निकला है। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने रजबहा में एक (24) वर्षीय युवती का शव पड़ा देखा। इससे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती मटमैला व हरा फूलदार सूट और काली सलवार पहने थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके एक पैर में दुपट्टा नुमा सफेद कपड़ा बंधा था। इससे ग्रामीण युवती की हत्या कर शव रजबहा में फेंकने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।
एसओ अरविंद यादव ने बताया कि युवती की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed