फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Adverse entry to teachers for not giving and not taking charge

गुरुजी दे नहीं रहे और मैडम ले नहीं रहीं चार्ज, दोनों पर कार्रवाई

Thu, 21 Apr 2022 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Adverse entry to teachers for not giving and not taking charge
हरदोई। बावन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय साबिरपुर में विद्यालय प्रबंध समिति व रसोइया चयन में अनियमितता के आठ माह पुराने मामले ने रोचक मोड़ ले लिया है।
विज्ञापन

अनियमितता के दोषी प्रधानाध्यापक से चार्ज लेकर सहायक अध्यापिका को सौंपने के आदेश दिए गए थे, लेकिन दोनों शिक्षकों की मनमानी की वजह से मामला उलझ गया
है। प्रधानाध्यापक चार्ज देने को तैयार नहीं हैं और सहायक अध्यापिका खुद को अक्षम बताकर चार्ज लेने से इनकार कर रही हैं। विभाग ने दोनों शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी है।
आठ माह पूर्व बावन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय साबिरपुर में एक शिकायत की जांच बीईओ टोंडरपुर, सुरसा, बावन और सांडी की टीम ने की थी। जांच में स्कूल के प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार पांडेय को विद्यालय प्रबंध समिति व रसोइया चयन में अनियमितता का दोषी पाया गया था।
विज्ञापन

जांच आख्या के आधार पर प्रधानाध्यापक की दो वेतन वृद्धियां रोकने के साथ ही उनसे सभी वित्तीय व प्रशासनिक चार्ज लेकर विद्यालय की सहायक अध्यापिका आकांक्षा पटेल को सौंप देने के आदेश जारी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजेदार बात ये है कि सहायक अध्यापिका ने यह कहकर चार्ज लेने से इनकार कर दिया कि वह इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं। उधर, प्रधानाध्यापक ने चार्ज सौंपने से भी इनकार कर दिया।
विभाग ने दोनों शिक्षकों को उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का दोषी माना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने बताया है कि दोनों शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है।

दूसरे विद्यालय के शिक्षक को दिया जाएगा चार्ज
प्राथमिक विद्यालय साबिरपुर में आकांक्षा पटेल के अलावा दूसरा कोई सहायक अध्यापक नहीं है। ऐसे में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक दोनों पर कार्रवाई के बाद बावन ब्लॉक के किसी अन्य विद्यालय के शिक्षक को इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक का चार्ज दिया जाएगा। बीएसए वीपी सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों की समिति को इस ब्लॉक के किसी अन्य विद्यालय के शिक्षक को प्रधानाध्यापक का चार्ज सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed