{"_id":"62e2c4dfbe1abc2eb72a766b","slug":"hardoi-newborn-thrown-in-sugarcane-field-hardoi-news-knp7099953128","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता शर्मसार: नवजात को गन्ने के खेत में फेंका, पुलिस ने सीएचसी भेजा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता शर्मसार: नवजात को गन्ने के खेत में फेंका, पुलिस ने सीएचसी भेजा, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 28 Jul 2022 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:24 PM IST
सार
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जगरौली में गन्ने के खेत में नवजात बच्चे को फेंके जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
नवजात को गन्ने के खेत में फेंका
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जगरौली में किसी ने नवजात को गन्ने के खेत में फेंक दिया। उसके रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नवजात को सीएचसी भेजा। जहां से चाइल्ड लाइन की टीम ने नवजात को लाकर महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जगरौली गांव निवासी सुरेश चंद्र पांडेय का गांव के पश्चिम में खेत है। इसमें गन्ने की फसल खड़ी है। गुरुवार सुबह खेत की तरफ शौच के लिए ग्रामीणों को किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर खेत के अंदर घुसे ग्रामीणों को एक नवजात (बालक) पड़ा मिला।
विज्ञापन
जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई। चाइल्ड लाइन प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि नवजात के नार लगा था। इससे स्पष्ट होता कि जन्म होने के तुरंत बाद किसी ने बच्चे को गन्ने के खेत में फेंका था। उन्होंने बताया कि नवजात स्वस्थ है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन