फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Navratri festival completed with the worship of Maa Siddhidatri

हरदोईः मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ पूर्ण हुआ नवरात्र उत्सव

Tue, 04 Oct 2022 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Navratri festival completed with the worship of Maa Siddhidatri
फोटो-12- कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु - फोटो : HARDOI
हरदोई। शारदीय नवरात्र मां भवानी के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना के साथ पूर्ण हो गया। इस क्रम में भंडारों का आयोजन हुआ। पुरोहितों ने हवन कराया। उपवास रखने वालों ने हलुआ, पूड़ी और मिष्ठान का भोग लगाया। मां को भोग लगाने के बाद प्रसाद ग्रहण व्रत का संकल्प पूरा किया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र उत्सव के दौरान पूरे जिले में माहौल भक्तिमय रहा। इस दौरान कई स्थानों पर जागरण इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। हजारों लोगों ने पूरे उपवास रखकर मां की आराधना की और आज नवमी पर मां सिद्घदात्री की पूजा कर उपवास का संकल्प पूरा किया।
विज्ञापन

पंडित व्यास मिश्र के अनुसार मां भवानी का नौवां शक्ति का स्वरूप सिद्घदात्री मां हैं। नवरात्र पूर्ण वाले दिन अर्थात नवमी को भक्तों ने इनकी पूजा की। माता सिद्घदात्री की पूजा अर्चना करने से सभी का कल्याण होता है। दीन दुखियों के कष्ट दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां श्रवण देवी मंदिर परिसर तथा नुमाइश चौराहा स्थित मंदिर व अन्य मंदिरों पर भंडारों का आयोजन हुआ। आचार्य सुनील शास्त्री, बालट्टर, श्रीधर त्रिवेदी, सनत मिश्र, उमाकांत शास्त्री आदि ने लोगों के घरों में हवन कराए। रामजानकी मंदिर में कन्याओं को भोज राकेश अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने कराया।
अशरफ टोला स्थित गायत्री शक्तिपीठ मेें हवन पूजन के साथ भंडारा हुआ। अग्रवाल धर्मशाला में दुर्गा पंडाल, नई बस्ती में दुर्गा पंडाल व बाल विद्या भवन के दुुर्गा पंडाल में पूजा अर्चना हुई।

बाबा मन कामेश्वर नाथ मंदिर पर पंडित शशिभाल प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि नवरात्र में भक्तों ने मां की आराधना की जाती हैं। बहुत से लोग मां को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते हैं। इसके साथ ही अष्टमी और नवमी के दिन विशेष हवन होता हैं।

फोटो-13- अग्रवाल धर्मशाला के दुर्गा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु

फोटो-13- अग्रवाल धर्मशाला के दुर्गा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : HARDOI

फोटो-14- नई बस्ती के दुर्गा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु

फोटो-14- नई बस्ती के दुर्गा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed