फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Memorandum submitted by demonstrating at Palia power substation

हरदोईः पलिया बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Sun, 11 Sep 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Memorandum submitted by demonstrating at Palia power substation
फोटो-22- एसडीओ को ज्ञापन देते ग्राम चाऊँपुर के विद्युत उपभोक्ता - फोटो : HARDOI
हरपालपुर। क्षेत्र के चाऊंपुर गांव के विद्युत उपभोक्ताओं ने अघोषित विद्युत कटौती रोकने की मांग करते हुए रविवार को विद्युत उप केंद्र पलिया में प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीओ को अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा। जिसमें निर्धारित शेड्यूल के आधार पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

चाऊपुर गांव निवासी विद्युत उपभोक्ताओं ने क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती व लो- वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की।
उपभोक्ताओं ने कहा कि बिल समय से अदा करने के बावजूद इन दिनों मुश्किल से दो से चार घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है।
इस पर भी लो वोल्टेज के कारण समस्या बनी हुई है। स्थिति ये हैं कि घर में बिजली के उपकरण संचालित नहीं हो पा रहे हैं। खेतों की सिंचाई के लिए नलकूप संचालित नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

मोबाइल चार्ज करने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने समस्या का निदान न होने पर जिलाधिकारी से शिकायत कर धरना देने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में शिवशंकर यादव, राजेंद्र यादव, सचिन, मंशाराम, अमित, सोहन, नंदराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed