फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   the priest committed suicide by running a grinder on the neck in Hardoi,

Hardoi: पुजारी ने गले पर ग्राइंडर चलाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा-सावन का महीना है....महाकाल बुला रहे हैं

Sat, 16 Jul 2022 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 16 Jul 2022 10:59 PM IST
सार

हरदोई tजिले में आत्महत्या को अजीब मामला सामने आया है। यहां एक पुजारी ने कमरे का दरवाजा बंद करके ग्राइंडर से गला काटकर खुदकुशी कर ली। उसके कमरे से मिले सुसाइड नोट को पढ़कर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन
the priest committed suicide by running a grinder on the neck in Hardoi,
मृतक संजय की रोती बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हरीपुरवा गांव में शुक्रवार देर रात एक पुजारी ने अपना गला ग्राइंडर से रेतकर जान दे दी। इसके पहले उसने अपने सुसाइड नोट में दुकान पर रुपये जमा होने व सावन में महाकाल के बुलाने की बात लिखी। गांव हरीपुरवा निवासी संजय द्विवेदी (50) एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे। वह घर में बने मंदिर में पूजा पाठ करते थे। बेटे अभिषेक ने बताया कि वह महाकाल के पुजारी थे।

विज्ञापन

शुक्रवार रात पिता ने कमरा बंद कर ड्रिल (ग्राइंडर मशीन) से खुद का गला रेत लिया। काफी देर तक दरवाजा बंद रहने पर जब उन लोगों ने आवाज लगाई। तो अंदर से जवाब नहीं आया। इस पर झांक कर देखा, तो वह कमरे में पड़े दिखे। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो संजय का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। वहीं पास में ग्राइंडर मशीन पड़ी थी। तलाशी के दौरान मृतक की जेब में सुसाइड नोट बरामद हुआ।

विज्ञापन

उसमें लिखा था कि 3200 रुपये प्रमोद की दुकान पर जमा हैं, ले लेना। सावन के महीने में महाकाल के यहां जाना चाहिए और बुला रहे हैं। हमारी मृत्यु में किसी का हाथ नहीं है, और हमारे परिवार वाले बेगुनाह हैं। आशा करते हैं कि आप लोग समझदार हैं, हो सके तो हमें माफ करना, जय जय श्रीराम..महाकाल की जय का जिक्र था।

विज्ञापन

बता दें कि मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने बताया कि परिजन ने आरोप से इन्कार किया है। उनकी तरफ से अब तक तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed