{"_id":"62f7822320b7b26d284b0b09","slug":"hardoi-laborer-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-hardoi-news-knp7126185133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
फोटो-09- मोर्चरी के बाहर बैठी मृतक की परिजन महिलाएं
- फोटो : HARDOI
हरदोई। हरदोई-बावन मार्ग पर पैदल जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव बगहा निवासी दाताराम (30) मजदूर था। शुक्रवार देर रात वह मजदूरी करके शहर से पैदल घर जा रहा था। हरदोई-बावन मार्ग पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
इस कारण वह मुंह के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
इस बीच सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। इधर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी रंजना के अलावा एक बेटा है। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल संजय पांडेय न बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।