{"_id":"611e9e348ebc3e79ef3a7662","slug":"hardoi-investigation-hardoi-news-hardoi-news-knp6470977166","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडीला के किन्हौटी में भी एस्टीमेट से अधिक का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडीला के किन्हौटी में भी एस्टीमेट से अधिक का भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भरखनी विकास खंड की ग्राम पंचायत आमतारा में मनरेगा के तहत कराए गए कार्य में आगणन से अधिक का भुगतान होने के मामले की अभी जांच पूरी भी नहीं हो पाई है कि संडीला विकास खंड में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। संडीला विकास खंड की ग्राम पंचायत किन्हौटी में तालाब खुदाई के कार्य में एस्टीमेट से अधिक का भुगतान कर दिया गया। लगभग 65 हजार रुपये से अधिक का अतिरिक्त भुगतान किया गया है।
मनरेगा समेत सभी योजनाओं में कार्य से पहले आगणन यानी एस्टीमेट बनाया जाता है। आगणन से अधिक का भुगतान किसी भी कार्य पर न किए जाने का प्रावधान है। इस नियम की अनदेखी मनरेगा में न हो इसके लिए पंचायत मित्र से लेकर खंड विकास अधिकारी तक की तैनाती है। इस सबके बावजूद आगणन से अधिक का भुगतान किए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। अब संडीला विकास खंड की ग्राम पचंायत किन्हौटी में चालू वित्तीय वर्ष में ही मगही तालाब की खुदाई पर एस्टीमेट से अधिक का भुगतान कर दिया गया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक तालाब खुदाई के कार्य का कुल आगणन दो लाख 97 हजार रुपये का था, लेकिन इसके सापेक्ष तीन लाख 62 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया। लगभग 65 हजार रुपये आगणन से अधिक का भुगतान किया गया है।
मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ने बताया कि अब तक प्रकरण संज्ञान में नहीं था। अब जानकारी हुई है, तो पूूरी पत्रावली मंगवाकर जानकारी की जाएगी। अगर एस्टीमेट से अधिक का भुगतान किया गया है, तो इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारियों अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।