फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,hospital,inspaction,hardoi news

ऑपरेशन थिएटर में मिली गंदगी,बेड के चादर भी गंदे और फटे

Tue, 13 Jul 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
hardoi,hospital,inspaction,hardoi news
हरदोई। कोरोना संक्रमण की आशंकित तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य महकमे की तैयारियों पर किए जा रहे बड़े-बड़े दावों की पोल मंगलवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य पूर्व सांसद डॉ. अंजू बाला के निरीक्षण में खुल गई। मल्लावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऑपरेशन थियेटर में गंदगी मिली। बेड पर गंदी और फटी चादरें देखकर पूर्व सांसद का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएमओ से नाराजगी जताई। कई आशाओं ने भी सीएचसी में शौचालय और पेयजल की समस्या से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य को अवगत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य और पूर्व सांसद डॉ. अंजू बाला सीएचसी मल्लावां पहुंचीं। यहां कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगवाने आए लोगों से बातचीत की। इसके बाद ऑपरेशन थियेटर पहुंचीं तो पता चला कि लंबे समय से बंद पड़ा है। बेड पर गंदगी और फटी चादरें देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। लेबर रूम का निरीक्षण करने के बाद वार्ड में भर्ती प्रसूताओं से भी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। कई आशा ने तीन माह से मानदेय न मिलने की शिकायत दर्ज कराई, तो कुछ ने सीएचसी परिसर में रात में रुकने की व्यवस्था न होने की बात कही। कई ने परिसर में पेयजल व शौचालय का इंतजाम न होने की भी शिकायत की।
विज्ञापन

इस पर अंजू बाला ने सीएमओ डॉ. एसएम त्रिपाठी को निर्देश दिए कि सभी आशा की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित कराएं। सीएमओ से कहा कि अव्यवस्थाओं का अंबार है और विशेष अभियान चलाकर सुधार की जरूरत है। मौके पर एसडीएम अतुल श्रीवास्तव, एसीएमओ सुशील कुमार, डॉ. संजय कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि विशाल जायसवाल, रजनीकांत, सुनील कुमार वर्मा, नीलमणि सिंह, सतेंद्र कुमार, सुखवासी व सीओ विशाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल के नए भवन के निर्माण की मांग
मल्लावां। पालिका के नामित सभासद नंदकिशोर गुप्ता ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य व पूर्व सांसद डॉ. अंजूबाला को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कस्बे के मोहल्ला भगवंतनगर में स्थित महिला अस्पताल का भवन जर्जर हो चुका है। कभी भी भवन गिर सकता है, जनहित में जल्द से जल्द भवन का निर्माण कराया जाए। वहीं इसरपुर के ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उनके गांव में न्यू पीएचसी है, लेकिन वहां चिकित्सक नहीं आते। इससे रोगियों को इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed