{"_id":"614a214b8ebc3e47482c5bdf","slug":"hardoi-hardoi-news-tample-hardoi-news-knp6536017146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा देवी मंदिर बनेगा पर्यटनस्थल, 87 लाख का प्रस्ताव स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा देवी मंदिर बनेगा पर्यटनस्थल, 87 लाख का प्रस्ताव स्वीकृत
विज्ञापन
मुर्तजा नगर में स्थित दुर्गा देवी मंदिर। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के बाशिंदों को अर्जुनपुर में रामगंगा नदी पर पुल की स्वीकृति के बाद एक और सौगात मिली है। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भरखनी विकास खंड के ग्राम मुर्तजानगर में स्थित दुर्गा देवी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 87 लाख 46 हजार रुपये का प्रस्ताव शासन ने स्वीकृत कर लिया है। साथ ही 39 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं।
भरखनी विकास खंड के अंतर्गत पछोहा क्षेत्र में स्थित ग्राम मुर्तजानगर में पौराणिक धार्मिकस्थल है। यहां पर दुर्गा देवी मंदिर है। मंदिर परिसर में ही एक तालाब भी है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर को महाराजा अनंगपाल ने बनवाया था। महाराजा अनंगपाल के नाम से ही भरखनी विकास खंड में मुर्तजा नगर के निकट अनंगपुर गांव भी है। कई दशक से इस दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। अब इस पौराणिक स्थल को पर्यटनस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर विधानसभा क्षेत्र के विधायकों के प्रस्ताव पर धार्मिकस्थलों को पर्यटनस्थल के रूप में विकसित करने की योजना को मंजूरी दे रहे हैं।
इसी क्रम में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रस्ताव पर इस परियोजना स्वीकृत की गई है। निविदा आदि की प्रक्रिया पूरी करने के बाद यहां कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि उक्त कार्य के लिए शासनादेश जारी हो गया है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।