{"_id":"610199d88ebc3e586f19aa37","slug":"hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6429776191","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकायुक्त से शिकायत में अनियमितता की पुष्टि , लिपिक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकायुक्त से शिकायत में अनियमितता की पुष्टि , लिपिक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। तीन वर्ष पूर्व शिक्षक भर्ती प्रक्रिया और अभिलेखों की वापसी में गड़बड़ी की लोकायुक्त से हुई शिकायत के बाद पुष्टि होने पर बेसिक शिक्षा परिषद के लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। तीन और लिपिकों पर कार्रवाई की गाज गिरना तय माना जा रहा है। यही नहीं कार्रवाई की आंच तत्कालीन बीएसए पर भी होने की आशंका जताई जा रही है।
सिकरोहरी निवासी राम निवास शर्मा ने वर्ष 2018 में लोकायुक्त से कई बिंदुओं को समाहित करते हुए शिक्षा विभाग की शिकायत की थी। इसकी महानिदेशक स्तर से जांच हुई। कई बार जांच व सुनवाई होने के बाद महानिदेशक स्तर से जिले में शिक्षक भर्ती 10 हजार, 15 हजार, 16448 एवं शिक्षक भर्ती 728525 मेें अभ्यर्थियों के सत्यापन रख रखाव एवं प्रेषण व वापसी में सक्षम स्तर से अनुमोदन नहीं प्राप्त किया। यही नहीं नियुक्ति संबंधी नियमावली में रोस्टर के विपरीत शिक्षकों का पदस्थापन किया जाना पाया गया। इन अनियमितताओं में सीधे तौर पर कनिष्ठ लिपिक प्रवीण मिश्रा को उत्तरदायी माना गया है। इसके अलावा तीन लिपिक व तत्कालीन बीएसए भी जांच के दायरे में हैं।
बीएसए वीपी सिंह ने महानिदेशक की ओर से पत्र आने के कनिष्ठ लिपिक प्रवीण मिश्र को निलंबित कर दिया है और खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को जांच सौंपी गई है। निलंबन अवधि में लिपिक को नगर शिक्षा अधिकारी हरदोई से संबद्ध किया गया है।