{"_id":"60eb2b6e8ebc3ec75d6f4bf3","slug":"hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp639611983","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक की अभद्रता से आहत एंबुलेंस चालकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक की अभद्रता से आहत एंबुलेंस चालकों का हंगामा
विज्ञापन
हरदोई। जिला चिकित्सालय के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष के बाहर एंबुलेंस खड़ी करने पर डॉक्टर और एंबुलेंस के पायलट के बीच विवाद हो गया। डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए एंबुलेंस पायलट ने साथियों को जानकारी दे दी, तो अन्य पायलट भी एंबुलेंस लेकर आ गए। लगभग एक घंटे हंगामे के बाद एसडीएम सदर और सीओ सिटी के हस्तक्षेप से मामला सुलझा।
शनिवार देर शाम 108 सेवा के पास टड़ियावां क्षेत्र से एक हादसे की सूचना आई थी। गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस पायलट आमोद कुमार जिला अस्पताल ले आया। अमोद के मुताबिक वह आकस्मिक कक्ष के बाहर एंबुलेंस खड़ी कर मरीज उतार रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर गाली गलौज करने लगे।
इससे आहत होकर पायलट ने घटना की जानकारी जीवन दायनी स्वास्थ्य सेवा संघ के मंडल अध्यक्ष सलिल अवस्थी को दी। कुछ ही देर में कई पायलट एंबुलेंस खड़ी कर मौके पर आ गए और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग करने लगे। काफी देर तक यहां हंगामा होता रहा, सूचना पर एसडीएम सदर सौरभ दुबे और सीओ सिटी विकास जायसवाल मौके पर पहुंच गए। उनके समझाने बुझाने के बाद मामला सुलझा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. स्वामी दयाल ने बताया कि मामूली विवाद था। आपसी बातचीत से ही हल हो गया।