{"_id":"60c8dc218ebc3e341678818a","slug":"hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6342475127","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी संगठनों ने की साप्ताहिक बंदी में छूट दिए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी संगठनों ने की साप्ताहिक बंदी में छूट दिए जाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला (हरदोई)। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के पदाधिकारियों ने एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा और बुधवार की साप्ताहिक बंदी में बाजार खुलने की छूट दिए जाने की मांग की। वहीं, उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी बंदी पर बाजार खोले जाने की मांग को लेकर डीएम अविनाश कुमार को पत्र लिखा है।
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के वरिष्ठ प्रदेश मंत्री व नगर प्रभारी प्रदीप जायसवाल की अगुवाई में तहसील पहुंच कर व्यापारियों ने एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कोरोना महामारी के कारण व्यापार पूरी तरह से पटरी से उतर चुका है, अब बाजार खुलने लगे हैं। व्यापारी वर्ग दो दिन की निर्धारित बंदी का पूर्णतया पालन कर रहा है, लेकिन ऐसे मेें यह आवश्यक है कि कस्बे के पूर्व से निर्धारित बंदी को समाप्त कर दिया जाए। इससे व्यापारी कम से कम सप्ताह में पांच दिन व्यवसाय कर सकें। यहां अतुल जायसवाल, संजय गुप्ता, रितेश मेहरोत्रा, प्रभात तिवारी, मोनी गुप्ता, श्यामधर तिवारी, संकल्प गुप्ता व कन्हैया आदि मौजूद रहे। वहीं उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अभिमन्यु गुप्ता, विजय गुप्ता, मनीष गुप्ता व अर्पित आदि ने डीएम अविनाश कुमार को पत्र भेजकर बुधवार की साप्ताहिक बंदी समाप्त किए जाने की मांग की है।