फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,hardoi news

दिखावे के लिए गाल बजाने वालों की नहीं चलेगी नौटंकी : स्वामी प्रसाद

Tue, 12 Jan 2021 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
hardoi,hardoi news
आईटीआई परिसर में श्रमिक हितकारी योजनाओं के लाभार्थी लाभहित वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते श्र? - फोटो : HARDOI
हरदोई। विपक्षी दलों के नेता जितना भी गाल बजा लें, उनकी नौटंकी जनता जान चुकी है। दो चुनावों में इन दलों को पटकनी दी जा चुकी है, आगे भी उन्हें हार ही झेलनी होगी। सोमवार को आईटीआई परिसर में आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्षियों का अब कोई दिखावा काम नहीं आएगा। जनता उन्हें हर चुनाव में धूल चटाएगी। आंदोलन करने वाले किसानों को गुमराह किया गया है। उनकी चिंता गैर भाजपाई छोड़ दें। केंद्र व प्रदेश सरकार स्वयं किसानों की चिंता कर रही है। इससे पूर्व मंच पर भी उन्होंने सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह वही श्रम विभाग है, जिसकी साइकिलें पहले सपा के गुर्गों को रेवड़ी की तरह बांट दी जातीं थीं। भाजपा शासन में इसी विभाग से मजदूरों को खोज-खोजकर लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed